Showing posts with label democracy. Show all posts
Showing posts with label democracy. Show all posts

Saturday, November 5, 2011

For ,by,and to=महंगाई



गहन चर्चा

कान में शुक्रवार चार नवंबर को जी-20 सम्मेलन के तीसरे सत्र के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से चर्चा करते योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया।

महंगाई की मार या..

अमृतसर के हालगेट के बाहर शुक्रवार, 4 नवंबर को पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए सांसद नवजोत सिंह सिद्धू व अन्य भाजपाई एक रेहड़े पर सवार हो गए। भार अधिक हो जाने के कारण घोड़ा अपने आपको संभाल न सका और जमीन पर ढेर हो गया।

महंगाई की मार

पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के विरोध में शुक्रवार, 4 नवंबर को हालगेट के बाहर केंद्र सरकार का पुतला फूंक रोष प्रदर्शन करते हुए सांसद नवजोत सिंह सिद्धू। साथ है मुख्य संसदीय सचिव इंद्रबीर बुलारिया, मेयर श्वेत मलिक, मानव तनेजा आदि।

अपनी बात

कोलकाता में शुक्रवार, 4 नवंबर को महंगाई के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।

प्रदर्शन

मुंबई में शुक्रवार, 4 नवंबर को कॉरपोरेट भ्रष्टाचार के खिलाफ ऑक्यूपाई वॉल स्ट्रीट [वॉल स्ट्रीट पर कब्जा करो] आंदोलन की तर्ज पर लोग सड़कों पर उतरे।

कंधे पर मोटरसाइकिल

पेट्रोल के मूल्यों में बढ़ोतरी के खिलाफ नई दिल्ली में शुक्रवार, 4 नवंबर को लोगों ने प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन

भोपाल के रंगमहल चौराहे पर शुक्रवार, 4 नवंबर को भाजपा कार्यकर्ताओं बैलगाड़ी पर बैठकर पेट्रोल के मूल्यों में बढ़ोतरी के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

ये है पशु प्रेम..

आज के समय में आदमी भले ही आदमी की जान का दुश्मन बना हो लेकिन हाथरस के गांव मधुगढ़ी में एक किसान के घर में यह भेड़ का मेमना रोज गाय का दूध पीता है। जो भी इसे देखता है उसके मुंह से बरबस यही निकलता है काश..।

चेतावनी

गांधीवादी अन्ना हजारे ने 19 दिनों से जारी अपना मौनव्रत शुक्रवार चार नवंबर को दिल्ली के राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधी पर भारत माता की जय के नारे के साथ तोड़ लिया। इसके साथ ही अन्ना ने सरकार को मजबूत जन लोकपाल को लेकर फिर कड़ी चेतावनी दी है। मौनव्रत तोड़ने के बाद पत्रकारों से बात करते अन्ना हजारे।

सबको सन्मति दे भगवान

नई दिल्ली में शुक्रवार, 4 नवंबर को अपना 19 दिवसीय मौन व्रत तोड़ने के पहले अन्ना हजारे ने राजघाट स्थित बापू की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित किया।

कबड्डी-कबड्डी

पंजाब के मोगा में शुक्रवार, 4 नवंबर को योग गुरु बाबा रामदेव एक नए ही अंदाज में नजर आए। योग गुरु ने भारतीय कबड्डी टीम के खिलाडि़यों को जमकर छकाया। इस दौरान एक भी खिलाड़ी उन्हें छू तक नहीं पाया। वहीं उन्होंने कबड्डी-कबड्डी करते हुए सभी खिलाडि़यों को मैदान से बाहर कर दिया।

आत्मदाह का प्रयास

नई दिल्ली स्थित चीनी दूतावास के आगे प्रर्दशन के दौरान शुक्रवार, 4 नवंबर को एक तिब्बती युवक ने अपने आप को आग लगा ली। आग की लपटों में घिरे तिब्बती को बचाने की कोशिश करते पुलिस कर्मी

धम्मं शरणं गच्छामि..

चीन में वुहांग प्रांत के निवासी ली शाओ मिंग ने यांगशी नदी के किनारे भगवान बुद्ध की रेत निर्मित प्रतिमा बनाई है।

नमाज

सऊदी अरब की प्रसिद्ध मक्का मस्जिद के अहाते में शुक्रवार, 4 नवंबर को मुस्लिम यात्रियों ने जुमे की नमाज पढ़ी। हर साल दुनियाभर से तीस लाख हजयात्री यहां आते हैं, जो अपने आपमें एक रिकार्ड है। हजयात्रा की शुरुआत शनिवार से आरंभ हो रही है।

धुएं का कहर

नई दिल्ली में गिरे तापमान एवं धूलकणों के कारण शुक्रवार, 4 नवंबर को दोपहर में धुंए ने ही पूरे राजपथ को अपने आगोश में ले लिया। जिस कारण विजय चौकपर राष्ट्रपति भवन लुप्त दिखाई दिया।

सभी चित्र दैनिक जागरण से साभार