Friday, November 2, 2012




आज करवाँ चौथ है. अवकाश है लेकिन बनारस से बीनू के लिए साड़ी ख़रीदनी है.ब्यस्तता और भागम-भाग जिंदगी का एक अहम हिस्सा है
                                दशहरा यात्रा
२० अक्तूबर को मुगलसराय से इंदौर की यात्रा शुरू किया.एक दिन रूककर पुणे चला, साथ में इंदौर से लड़की का परिवार भी था पुणे में चार दिन रूकना था. पुणे में मिंटू (मुगलसराय) के अनुरोध पर डिनर उनके यहा लिया गया. एक और परिचित की लड़की भी वहीं मिल गयी पुणे में एक मित्र का लडका योग का टीचर है,उससे भी मुलाकात हुयी .
पुणे में N.D.A देखने गये वहाँ गेट तक पहुँचने में इतनी जगह तहकीकात हुई कि आश्चर्य हुआ .कम से कम ५ जगह रोक कर तसल्ली की गयी की हम लोंगो को कहाँ ,किस उद्देश्य से जाना है काफ़ी अच्छा है,सडके और उसके किनारे के फूल-पत्ती विदेश की सड़कों को मांत कर रहे थे सॉफ-सुथरी,रंगी,-पुती,कहीं गंदगी का नामों-निशान नहीं . अवकाश का दिन होने पर भी जो लडके सड़क पर चल रहे थे एकदम परेड में जैसे चल रहे हों N.D.A की बिल्डिन्ग,परेड ग्राउंड,उसके अंदर रखे हुए पानी के जहाज़, टैंक,तोप जहाज़ इत्यादि भब्य और दर्शनीय हैं
N.D.A के अंदर फोटोग्राफी मना है खड्गवसला बाँध के किनारे चारों तरफ पहाड़ियों से आच्च्छादित बड़ा मनोरम दृश्य था. खड़कवासला झील बांध मुथा नदी पर 1863-1880 में बनाया, जो Ambi और मोसे नदियों के संगम पर है. खडकवासला झील पुणे शहर की पानी की जरूरतों को पूरा करती है .पानी की बड़ी सी झील से सटा N.D.A सचमुच दर्शनीय है,लेकिन सुरक्षा के कारण आम दर्शक के लिए रविवार को ही अनुमति दी जाती है N.D.A खड़कवासला झील के उत्तर - पश्चिम और पुणे शहर के दक्षिण - पश्चिम में लगभग 8000 एकड़ जमीन पर स्थित है. पुणे रेलवे स्टेशन से 20 किलोमीटर है एक बहुत ही मनोरम घाटी में स्थिति है. N.D.A खड़कवासलामेंस्थित,सेना,नौसेनाऔरवायुसेनाका एकसंयुक्तसेवाअकादमीहै.
देखने लायक कई स्थानों में से कुछ हैं:
  • सूडान ब्लॉक
  • हबीबुल्ला हॉल
  • व्यास लाइब्रेरी
  • बॉम्बे स्टेडियम
  • अशोक स्तंभ
  • साइंस ब्लॉक
  • Jouravlov गोल्फ कोर्स
  • स्मरण के हट
  • गोल मार्केट
  • स्क्वाड्रन ('' के लिए '')
  • सेना प्रशिक्षण टीम
  • सोशल साइंस ब्लॉक
  • वायु सेना के प्रशिक्षण दल
  • संग्रहालय
  • सलारिया स्क्वायर
  • Khetrapal परेड ग्राउंड
  • व्यायामशाला
  • मयूर बे
सिंहगढ़,फ़ोर्ट पुणे से दक्षिण पश्चिम में लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर है. सहयाद्री के पहाड़ों के साथ Bhuleswar रेंजके सुंदर पहाड़ों से घिरा फ़ोर्ट पुणे के सबसे आकर्षक पर्यटक स्थलों में से एक है. इस किले की रक्षा की दीवारों के साथ खड़ी ढलान का आर्किटेक्ट बहुत आकर्षक हैं.

सभी चित्र गूगल से साभार लिए गए हैं।

Sunday, May 13, 2012




Mothers Day ।
किसी पूर्णकालिक पेशे से कम नहीं मां होना
मां,

 सबसे मीठा, अपना, गहरा और बहुत खूबसूरत शब्द है







महर्षि यास्क के अनुसार माता निर्माण करने वाली अथवा जननी है। केवल जन्म देने अथवा पालन-पोषण करने के कारण ही नहीं बल्कि स्नेह, ममता, त्याग, करुणा, सहनशीलता जैसे गुणों के कारण मां वंदनीय है।


मां शब्द को भाषा, शब्द और व्याख्या की आवश्यकता नहीं होती।





मेरे  खाते में इससे जुड़ी अब तक 4 उपलब्धियां हैं' (जो मेरे  हिसाब से 4 बेटियां हैं')।



'मां' शब्द की पवित्रता का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि कई धर्मों में देवियों को मां कहकर पुकारते
है, बेटी या बहन के संबोधनों से नहीं।









मां के आगे सब कुछ बौना। निरर्थक। बेकार। मां की तुलना किसी चीज या दूसरे भाव या रिश्‍ते से असंभव है
दुनिया इसे सराहे या नहीं, लेकिन दूसरा ऐसा और कोई पेशा नहीं है, जिसमें प्रतिफल की दर इतनी अधिक हो।
 ब्रंावैवर्तपुराण में वेद द्वारा बताई गई सोलह माताएं हैं-गर्भ धारण करने वाली, स्तनपान कराने वाली, भोजन देने वाली, गुरु की भार्या, इष्टदेव की पत्नी, सौतेली मां, सौतेली बहन, सगी बड़ी बहन, पुत्रवधू, सास, नानी, दादी, भाभी, मौसी, बुआ व मामी।

आध्यात्मिक ग्रंथों में गंगा, यमुना, गायत्री, तुलसी, पृथ्वी, गौ को वैष्णवी माता की संज्ञा दी गई है।

मेरे  खाते में इससे जुड़ी अब तक 4 उपलब्धियां हैं' (जो मेरे  हिसाब से 4 बेटियां हैं')।






मां एक ऐसा कॅरियर है, जहां पर संतुष्टिï ही सबसे बड़ा पारितोषक है।

किसी पूर्णकालिक पेशे से कम नहीं मां होना

तैत्तिरीयोपनिषद् में मातृदेवो भव के अंतर्गत माता को देवतुल्य मानते हुए उसकी सेवा का कल्याणकारी उपदेश है।


आदर्श माताएं---माता मंदालसा, सुनीति और  सुमित्रा
 मंदालसा ने पुत्रों को बाल्यकाल में ही विषयों के प्रति वैराग्य का उपदेश देकर आत्मज्ञान का बोध कराया। सुनीति ने पांच वर्षीय ध्रुव को वन में भेजकर भगवत्प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त किया। सुमित्रा ने लक्ष्मण को वनवास हेतु राम के साथ भेजकर भ्रातृ-धर्म का आदर्श प्रस्तुत किया

second Sunday of May.

Tuesday, April 24, 2012

   अक्षय तृतीया परशुराम जयन्ती और चार धाम यात्रा की याद दिलाती है.यमुनोत्री,गंगोत्री,केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट भी इसी दिन खुल जाते है  और बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन में चरण विग्रह के दर्शन वर्ष में एक बार आज के दिन ही होते हैं।इसी दिन स्वर्गलोक से गंगा भू-लोक में अवतरित हुई थीं, अत: इस दिन गंगा में स्नान करना विशेष पुण्यदायक माना जाता है।गणोश जी ने महाभारत लेखन की शुरुआत अक्षय तृतीया को ही की थी। आज के दिन त्रेता युग की शुरुआत होना माना जाता है

हिंदू धर्म ग्रंथों में कुछ महापुरुषों का वर्णन है जिन्हें आज भी अमर माना जाता है। अक्षय तृतीया के पुण्य दिवस पर ही भगवान परशुराम अवतरित हुए है  परशुराम भगवान विष्णु के आवेशावतार थे। ..भगवान परशुराम के पिता भृगुवंशी ऋषि जमदग्नि और माता राजा प्रसेनजित की पुत्री रेणुका थीं. ऋषि जमदग्नि बहुत तपस्वी और ओजस्वी थे. ऋषि जमदग्नि और रेणुका के पांच पुत्र रुक्मवान, सुखेण, वसु, विश्ववानस और परशुराम हुए. एक बार रेणुका स्नान के लिए नदी किनारे गईं. संयोग से वहीं पर राजा चित्ररथ भी स्नान करने आया था, राजा चित्ररथ सुंदर और आकर्षक था. राजा को देखकर रेणुका भी आसक्त हो गईं. किंतु ऋषि जमदग्नि ने अपने योगबल से अपनी पत्नी के इस आचरण को जान लिया. उन्होंने आवेशित होकर अपने पुत्रों को अपनी मां का सिर काटने का आदेश दिया. किंतु परशुराम को छोड़कर सभी पुत्रों ने मां के स्नेह के बंधकर वध करने से इंकार कर दिया, लेकिन परशुराम ने पिता के आदेश पर अपनी मां का सिर काटकर अलग कर दिया.
क्रोधित ऋषि जमदग्नि ने आज्ञा का पालन न करने पर परशुराम को छोड़कर सभी पुत्रों को चेतनाशून्य हो जाने का शाप दे दिया. वहीं परशुराम को खुश होकर वर मांगने को कहा. तब परशुराम ने पूर्ण बुद्धिमत्ता के साथ वर मांगा. जिसमें उन्होंने तीन वरदान मांगे – पहला, अपनी माता को फिर से जीवन देने और माता को मृत्यु की पूरी घटना याद न रहने का वर मांगा. दूसरा, अपने चारों चेतनाशून्य भाइयों की चेतना फिर से लौटाने का वरदान मांगा. तीसरा वरदान स्वयं के लिए मांगा जिसके अनुसार उनकी किसी भी शत्रु से या युद्ध में पराजय न हो और उनको लंबी आयु प्राप्त हो.  उन्होंने पिता से वेदों का ज्ञान प्राप्त किया और पिता के सामने धनुर्विद्या सीखने की इच्छा प्रकट की। महर्षि जमदग्नि ने उन्हें हिमालय पर जाकर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कहा। पिता की आज्ञा मानकर राम ने ऐसा ही किया। उस बीच असुरों से त्रस्त देवता शिवजी के पास पहुंचे और असुरों से मुक्ति दिलाने का निवेदन किया। तब शिवजी ने तपस्या कर रहे राम को असुरों को नाश करने के लिए कहा। राम ने बिना किसी अस्त्र की सहायता से ही असुरों का नाश कर दिया। राम के इस पराक्रम को देखकर भगवान शिव ने उन्हें अनेक अस्त्र-शस्त्र प्रदान किए। इन्हीं में से एक परशु (फरसा) भी था। यह अस्त्र राम को बहुत प्रिय था। इसे प्राप्त करते ही राम का नाम परशुराम हो गया। शिवजी ने परशुराम को अस्त्र-शस्त्र का ज्ञान दिया। भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम माने जाते हैं। भगवान परशुराम के बारे में यह प्रसिद्ध है कि उन्होंने तत्कालीन अत्याचारी और निरंकुश क्षत्रियों का 21 बार संहार किया।
 कार्त्तवीर्य अर्जुन ने जमदग्नि से कामधेनु गौ की मांग की किन्तु जमदग्नि ने उन्हें कामधेनु गौ को देना स्वीकार नहीं किया. इस पर कार्त्तवीर्य अर्जुन ने क्रोध में आकर  ऋषि जमदग्नि के आश्रम को उजाड़ दिया और कामधेनु को ले जाने लगा। तभी कामधेनु सहस्त्रार्जुन के हाथों से छूट कर स्वर्ग की ओर चली गई।  कार्त्तवीर्य अर्जुन को बिना कामधेनु गौ के वापस लौटना पड़ा. जब यह घटना हुई उस समय परशुराम वहां मौजूद नहीं थे. . अपने पिता के आश्रम की दुर्दशा देखकर . पराक्रमी परशुराम ने उसी वक्त दुराचारी सहस्त्रार्जुन और उसकी सेना का नाश करने का संकल्प लिया। परशुराम अपने परशु अस्त्र को साथ लेकर सहस्त्रार्जुन के नगर महिष्मतिपुरी पहुंचे। जहां सहस्त्रार्जुन और परशुराम का युद्ध हुआ। किंतु परशुराम के प्रचण्ड बल के आगे सहस्त्रार्जुन बौना साबित हुआ। भगवान परशुराम ने दुष्ट सहस्त्रार्जुन की हजारों भुजाएं और धड़ परशु से काटकर कर उसका वध कर दिया। सहस्त्रार्जुन के वध के बाद पिता के आदेश से इस वध का प्रायश्चित करने के लिए परशुराम तीर्थ यात्रा पर चले गए। इसी बीच मौका पाकर सहस्त्रार्जुन के पुत्रों ने तपस्यारत ऋषि जमदग्रि का उनके ही आश्रम में सिर काटकर वध कर दिया। जब परशुराम तीर्थ से वापिस लौटे तो आश्रम में माता को विलाप करते देखा और माता के समीप ही पिता का कटा सिर और उनके शरीर पर 21 घाव देखे।
 इसके बाद उन्होंने इस पृथ्वी को इक्कीस बार क्षत्रियों से रहित कर दिया और उनके रक्‍त से समन्तपंचक क्षेत्र में पांच सरोवर भर दिए. अन्त में महर्षि ऋचीक ने प्रकट होकर परशुराम को ऐसा घोर कृत्य करने से रोक दिया.
भगवान परशुराम के चरित्र का सबसे बड़ा पक्ष यह है कि उन्होंने क्षमा करने की परंपरा को एक सार्थक अर्थ दिया। ब्रह्मा के युग से माना जाता है कि ब्राह्मण को क्षमा करनी चाहिए। बहुत सारे लोग ऐसे मिल जाएंगे, जो यह बताएगें कि ब्राह्मण के पास ताकत नहीं होती, इसलिए वह क्षमा करने के लिए मजबूर होता है। लेकिन भगवान परशुराम का चरित्र हमें यह बताता है कि क्षमा करने वाला ब्राह्मण मजबूर नहीं, वास्तव में अपार शक्तिशाली होता है। उन्हें क्षत्रियों के दुश्मन के रूप में प्रस्तुत करना गलत है। अगर ऐसा होता तो वे भगवान राम को पूजनीय क्यों मानते।
भगवान परशुराम जी शास्त्र एवम् शस्त्र विद्या के पूर्ण ज्ञाता हैं. परशुराम द्वारा तत्कालीन दुष्ट और अत्याचारी क्षत्रियों का अंत कर न केवल जगत को उनके आतंक से मुक्त कराया बल्कि इसके द्वारा एक लौकिक संदेश भी दे गए कि किसी भी व्यक्ति और समाज को असत्य, अन्याय और अत्याचार का निर्भय होकर, पुरुषार्थ और पराक्रम के साथ विरोध करना चाहिए। किंतु उसका उद्देश्य साथर्क होना चाहिए।प्राणी मात्र का हित ही उनका सर्वोपरि लक्ष्य होता है.  भगवान शिव, परशुराम जी के गुरू हैं.
 भगवान परशुराम का दिव्य चरित्र जीवन मूल्य सिखाता है। भगवान परशुराम ने जीवन में माता-पिता, परिवार, भातृ प्रेम और कर्तव्यों के प्रति सर्मपण के ऐसे ऊंचे आदर्श प्रस्तुत किए, जो आज भी व्यक्ति और समाज को अलगाव और बिखराव से बचाना सिखाता है।
                              पूजा के बाद इस परशुराम गायत्री मंत्र से भगवान परशुराम का स्मरण करें -
ॐ जमदग्न्याय विद्महे
महावीराय धीमहि
तन्नो परशुराम: प्रचोदयात।

'Frightened' India child bride annuls marriage

By Hilary Whiteman, CNN
April 26, 2012
Laxmi Sargara, 18, holds her certificate proving the annulment of her marriage in Jodhpur on April 24, 2012.
Laxmi Sargara, 18, holds her certificate proving the annulment of her marriage in Jodhpur on April 24, 2012


STORY HIGHLIGHTS
  • Laxmi Sargara learned as a teen she had been married when she was one year old
  • She found out a few days before being expected to live with her husband's family
  • Teenager had marriage annulled after refusing to go with husband's family
  • Child marriages are common in poorer parts of India

It was a few days before Akshaya Tritiya, an auspicious day for child marriages in India, when many parents in the poorest areas of the country promise their children to other families.