अनशन
85 वर्षीय पत्नी चमनी देवी के साथ पेंशन की मांग को लेकर रांची स्थित राजभवन के पास शनिवार, 5 नवंबर को आमरण अनशन पर बैठे 98 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी छेदी राम।
हटे अफस्पा
नई दिल्ली में शनिवार, 5 नवंबर को जंतर-मंतर पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून [अफस्पा] हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मणिपुर से इस कानून को हटाने की मांग कर रही कवयित्री इरोम चानू शर्मिला की भूख हड़ताल के शनिवार को 11 साल पूरे हो गए।जांच
अहमदाबाद में शनिवार, 5 नवंबर को आरटीआई कार्यकर्ता नदीम अहमद सैयद [इनसेट] की हत्या के बाद घटनास्थल की जांच करते पुलिस अधिकारी।
विरोध
भोपाल में शनिवार, 5 नवंबर को पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ फांसी लगाकर प्रदर्शन करते भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता।
सियासत
उत्तर प्रदेश के रामपुर में शनिवार, 5 नवंबर को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल चलाकर पेट्रोल के मूल्य में वृद्धि का विरोध करते भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी।जेल से रिहा
सत्यम कंप्यूटर्स के संस्थापक व पूर्व चेयरमैन रामलिंगा राजू को हैदराबाद में शनिवार, 5 नवंबर को जेल से रिहा किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राजू एवं उनके भाई बी रामाराजू को जमानत दे दी थी।जनचेतना यात्रा
महाराष्ट्र के थाणे में शनिवार, 5 नवंबर को तलासरी में आयोजित जनसभा में वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने लोकवाद्य पुंगी बजाई।
करतब
बठिंडा के थर्मल खेल स्टेडियम में 33वें अंतर्राष्ट्रीय मोहन सिंह यादगारी पंजाबी सभ्याचारक मेले में शनिवार, 5 नवंबर को बाजी का खेल दिखाते बाजीगर।गजब का संतुलन
पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मेदिनीपुर में शनिवार, 5 नवंबर को कलाकार जयदीप भौमिक ने सिर पर 40 हांडि़यां रख शानदार नृत्य का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया।
कुर्बानी के लिए
बकरीद के मौके पर ऊंटों की कुर्बानी देने का चलन बढ़ता जा रहा है। श्रीनगर में इस मौके पर कुर्बानी के लाए गए ऊंट।
हादसा
ब्रिटेन के दक्षिण-पश्चिमी इलाके टांटन शहर जाने वाले मुख्य मार्ग पर शुक्रवार, 4 नवंबर को देर रात को 27 वाहन आपस में बुरी तरह भिड़ गए। हादसे में कई लोग मारे गए, जबकि दर्जनों घायल हैं।
तबाही
उत्तर-पश्चिमी इटली के जेनोवा शहर में शुक्रवार, 4 नवंबर को आए भयंकर तूफान से अस्त-व्यस्त हुए वाहन। देश के तटीय इलाके में आए इस तूफान से जान-माल को भारी नुकसान पहुंचा है। दैनिक जागरण से साभार
No comments:
Post a Comment